अगलगी की घटना में दो घर जलकर राख,लाखों का हुआ नुकसान

 

IMG 20221025 WA0093  

मो० मुस्तकीम / कदवा

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धपरसिया गांव में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस अगलगी की घटना में जहां 2 घर जलकर राख हो गए वही लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं। इस अगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों के जमीन से जुड़े कागजात, वाहनों से जुड़े कागजात सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए

IMG 20221023 WA0104  

हालांकि आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। अचानक लगी आग के बाद स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। वही इस अगलगी में पीड़ित सुबोल साह की पत्नी और उनकी बेटी भी झुलस गई। जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में चल रहा हैं

IMG 20221023 WA0103  

वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया बीवी शगुन निशा एवं समिति सीमा रानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंच कर इस घटना के प्रति अपनी दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने का मांग किया है।

See also  भारत छोड़ के भागने की फिराक में थी Jacqueline Fernandez, मगर नहीं हो सकीं कामयाब..

Leave a Comment