अपने अधिकारियों को चोर घुसखोर कहने वाले कृषि मंत्री ने दिया इस्तीफा

पटना/सिटीहलचल न्यूज़

बिहार में अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर चुके कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री सिंह ने अपना इस्तीफा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भेज दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा गया। जिसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागु चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी है।  वहीं अब सुधाकर सिंह राज्य मंत्री  परिषद के सदस्य नही रहे 

वहीं पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को कृषि मंत्री का पदभार दिया गया है। जबकि पर्यटन मंत्री का अतिरिक्त पदभार उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिया गया है।कृषि मंत्री ने इस्तीफा पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है दोनों नेताओं ने हमेशा किसान की चिंता की किसान देश की जरूरत है।कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते थे। किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा है अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है

इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं। गौरतलब है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर काफी मुखर रहे हैं उन्होंने पिछले दिनों के मूड में सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनके विभाग के पदाधिकारी चोर हैं और वह चोर के सरदार हैं उनके बाद उन्होंने कृषि रोड मैप में भी गडरिया को लेकर आलोचना की थी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *