अपने कई मांगों को लेकर रेल कर्मियों ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के बैनर तले दिया धरना।

मनीष कुमार / कटिहार।

ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने पूरे देश में रेलवे मुख्यालय एवं रेल के विभिन्न कार्यालयों पर एक दिन का भूख हड़ताल किया | इसी क्रम में एन० एफ0 रेलवे मजदूर यूनियन के बैनर तले तीनो शाखाओं ने सयुक्त होकर  कटिहार मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के प्रांगण में भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए सैकड़ो के संख्या में कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ कर सरकार को आगाह किया कि कर्मचारियों का धैर्य का परीक्षा ना ले रेल कर्मचारी विकट परिस्थियों में अपना जान गवाकर भी देश हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करते हुए अपना परिचय दिया हैं। उसके उपरांत सरकार मनमानी तरीके से हमारे मांगो को अनदेखी,अनसुनी कर रही है

 भूख हड़ताल में शामिल लोगों ने कहा कि हमारी मुख्य मांगे हैं कि नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागु हो, सभी विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए,पदों का अंधाधुंध सरेंडर बन्द कर आवश्यकतानुसार नये पद सृजन किये जाए, सभी विभागों में ग्रेड पे 4600  को 4800 में अपग्रेड करते हुए ग्रेड पे 5400 तक प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया जाए,1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि में बढे महंगाई भत्ते व् महंगाई राहत के एरियर का भुगतान शीघ्र हो,इस भूख हड़ताल में संजय गोस्वमी मंडल संयोजक सह सहायक

 महामंत्री ,उमाशंकर केन्द्रीय संगठन मंत्री, तीनो शाखा के सचिव सरोज कुमार, डी० एन० पाण्डेय,संयुक्त सचिव संजय यादव एवं साथ में धनञ्जय सिंह, पंकज कुमार किशोर,अनिका,आँसू कुमार यादव,शिवचंद्र प्रसाद,अनिल मिश्रा,इंद्रदेव प्रसाद,बिनोद सिंह,भारी संख्या में उपस्थिति हुए इस भूख हड़ताल को आशु पांडेय बिहार प्रदेश सचिव ने समर्थन किया और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मजदूर यूनियन ने देश हित एवं रेल हित के लिए एक अच्छी पहल कर रही है। मौके पर राजद के विनोद साह, सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *