अब बिहार से झारखंड जाना होगा आसान – Nitin Gadkari करेंगे पंडुका पुल का शिलान्यास..


डेस्क : आगामी 14 नवंबर को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोन नदी पर पांडुका गांव के समीप निर्माण किए जाने वाले पुल का शिलान्यास करने पहुंचेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर है। पुल निर्माण से पहले जगह का जायजा लेने उप मुख्य अभियंता सुनील कुमार समेत कई अन्य अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा साइट पर जाकर तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उप मुख्य अभियंता ने बताया कि नदी में जहां भी पिलर निर्माण के लिए पाइलिंग की जानी है, वहां मिट्टी जांच का काम पूरा कर लिया गया है. कार्य एजेंसी मेसर्स ब्रजेश अग्रवाल के परियोजना प्रबंधक मनोरंजन जैन से भी अद्यतन जानकारी ली गई है। इस दौरान शिलान्यास और सभा स्थल सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई।

चार राज्यों को जोड़ेगा पुल

चार राज्यों को जोड़ेगा पुल

सांसद छेदी पासवान ने कहा कि प्रस्तावित पुल बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमाओं को जोड़ता है। रोहतास जिले के अंतर्गत प्रस्तावित पुल राज्य में पांडुका को अकबरपुर NH 119 से जोड़ता है और दूसरा झारखंड राज्य के गढ़वा जिले में श्रीनगर कंडी के माध्यम से नगर उंटारी NH 39 को जोड़ता है।

वर्तमान में गढ़वा झारखंड की दूरी डेहरी से 165 किलोमीटर है। पुल के बनने से इसकी दूरी घटकर 63 किमी रह जाएगी। इससे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। इससे सासाराम और औरंगाबाद शहर को भी जाम से राहत मिलेगी। इस पुल को बनाने के लिए 204.94 करोड रुपए की स्वीकृति है। पुल की लंबाई की बात करें तो 1500 मीटर है। इसके अलावा एक कार्य को 24 माह में पूरे कर दिए जाने की लक्ष्य है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *