अब 5 घंटे में Patna से पहुंचे New Delhi – 180 KM की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत एक्स्प्रेस..


Indian Railway : पटना वासियों के लिए अच्छी खबर है। पटना से दिल्ली जाने में कई घंटे सफर में गुजर जाते हैं। ऐसे में लोगों का समय काफी जाया होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल भारतीय रेलवे की ओर से उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात मिलने वाला है। अब बिहार के रहने वाले पटना से महज कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंच सकेंगे। भारतीय रेलवे पटना- काशी- दिल्ली रूट पर ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। इन रूटों पर यात्रियों का काफी दबाव देखा जाता है। इस वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस की परिचालन इस रूट पर शुरू किया जाएगा।

इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पहले से भी कई ट्रेन है। इसमें तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति आदि ट्रेनें शामिल है। ऐसे में यात्रियों के दबाव को देखते हुए एक और विशेष सुविधा वाली ट्रेन वंदे भारत का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के परिचालन से लोगों को एक और विकल्प मिल जाएगी। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलने के साथ-साथ टाइम का भी काफी बचत होगा। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री चार से 5 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

बंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा साल 2019 के फरवरी महीने में किया गया था। इसके बाद व्यावसायिक परिचालन 2019 से शुरू हो गई। फिलहाल इस ट्रेन का परिचालन कुछ ही रूटों पर किया जा रहा है। जिसे आने वाले समय में विस्तार किया जाएगा। सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी रूट में शुरू हुई थी। वर्तमान में दिल्ली- जम्मू रूट में भी परिचालन हो रहा है। बता दें कि अंबाला रूट पर ट्रायल किया जा रहा है। इसके साथ ही अहमदाबाद और मुंबई के मध्य भी बंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन पर निर्णय लिया गया है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *