अस्थि कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबकर एक की मौत

FB IMG 1667391710013 पूर्णिया /विकास कुमार झा

पूर्णिया /विकास कुमार झा

गोरियर पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार मंडल की गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो जाने की बात बताई जा रही है,तीनटेंगा के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिरौली बाजार निवासी शंकर लाल का निधन मुंबई के सरकारी अस्पताल  में इलाज के दौरान हो गई थी,

IMG 20220911 WA0034 पूर्णिया /विकास कुमार झा

उनका दाह संस्कार मुंबई में ही की गई थी।उनका अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित करने लगभग चालीस लोग भागलपुर जिले के तीनटेंगा करारी  गए हुए थे। अस्थि कलश प्रवाहित करने के बाद सभी लोग स्नान करने लगे, 

IMG 20220916 WA0010 पूर्णिया /विकास कुमार झा

उसी समय पानी के तेज केरेंट के चपेट में आने से पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार मंडल गंगा में समा गए, गोपालपुर प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम सहित स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है। पप्पू कुमार मंडल के घरों में मातमी सन्नाटा छा गया है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  न्यूज नालंदा – महिला की सड़ी लाश की गुत्थी सुलझी, कातिल बहू पति संग गिरफ्तार

Leave a Comment