आंगनवाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया


तेघरा ( बेगूसराय) प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों पर ,1सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जा रहा है इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को मां के दूध के साथ ऊपरी आहार की प्राथमिकता कोको बढ़ाने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण की जानकारी के साथ अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना तेघड़ा अंतर्गत बरौनी एक पंचायत के शांति हिंद आजाद पुस्तकालय के समक्ष आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 77 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पंचायत के सभी सेविकाओं की उपस्थिति में 6 माह से अधिक उम्र के बच्चों को खीर खिला कर उनका अन्नप्रासन कराया दिवस मनाया गया। अन्नप्रासन के साथ ही बच्चों के संपूर्ण देखभाल सम्बन्धी जानकारी क्षेत्र की महिलाओं को दी गई। महिलाओं को बच्चे के पोषण के लिए जरूरी आहार के बारे में भी जानकारी दी गई।

उन्होने बताया दया कि घर में सूजी, गेहूं का आटा, चावल, रागा और बाजरा के साथ पानी या दूध को मिलाकर दलिया बना कर बच्चों को खिलाने से बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। आहार में चीनी या गुड़ भी दिया जा सकता है। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका सुलेखा देवी , नीतू देवी, पूनम देवी , सिंटू कुमारी , रेखा गुप्ता , आशा रेखा देवी के अलावे क्षेत्र के दर्जनों महिलाएं शामिल हुई।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *