आग लगने से 4 घर जलकर राख, 8 लाख का नुकसान

पूर्णियाँ/सनोज कुमार

अमौर थाना क्षेत्र के बड़ा ईदगाह पंचायत के वार्ड संख्या 5 के सरवेली गांव में  दोपहर अचानक  आग लग जाने से चार घर जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग  विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों  के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते तब तक अरशदी खातुन, शंभुला खातुन, अफसाना खातुन व शायदा खातुन के घरों को आग अपने चपेट में ले लिया

इस अगलगी कांड में सात से आठ लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पछुवा हवा ने आग को और विकराल बना दिया। देखते ही देखते सभी चीजें जलकर राख हो गई

इस अग्निकांड में  घर मे रखे बर्तन, गहने, नगदी, अनाज, फर्नीचर,  कपड़े  आदि सब जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।  मुखिया प्रतिनिधि तनवीर आलम ने अंचलाधिकारी से मुआवजा देने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *