आजादी की “गौरव यात्रा” के तहत कांग्रेसियों ने निकाला तिरंगा यात्रा

मनीष कुमार / कटिहार।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने आजादी की गौरव यात्रा सह तिरंगा रैली निकाला। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के नेतृत्व में तिरंगा गौरव यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत कदवा प्रखंड से की गई। उसके बाद लाभा,सिंहेश्वर चौक, अमदाबाद, मनिहारी के कई पंचायतों का भ्रमण करते हुए मनसाही में समाप्त की गई।

 वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा की इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम लोगों में आपसी भाईचारे का एक संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से भाजपा सरकार देश में नफरत फैलाना चाहती है और जातिवाद की राजनीति करना चाहती हैं, आज जरूरत है कि भाजपा द्वारा की जा रही गंदी राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का धीरे-धीरे देश की राजनीति से विदाई होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अब सभी विपक्ष एकजुट हो चुके हैं और आने वाले दिनों में काफी एकजुटता के साथ पूरे देश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। क्योंकि एक तरफ जहां महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,अपराध चरम सीमा पर है। वहीं दूसरी ओर भाजपा सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने में लगी हैं, जो कि जनता भी अब समझ चुकी है।

 मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव, संजय सिंह, आफताब आलम, कंचन दास, राजेश रंजन मिश्रा, आनंद राज, चांद खान, मन्नी पासवान, इश्तियाक आलम, रिंकू, सऊद आलम, मो० मन्नान, जियाउल मुखिया, नित्यानंद मंडल, निरंजन यादव, मुनेंद्र यादव, मोहम्मद अंग्रेज,जनार्दन मंडल, राजेश मंडल, युधिष्ठिर मंडल, मो० वहाब,पंकज यादव,नौशाद खान,संजीव झा, दिलीप मंडल सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भी इस तिरंगा गौरव यात्रा में हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *