उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर में पाॅच दिवसीय चहक माॅड्यूल का प्रशिक्षण।

 

IMG 20220827 WA0054  

कोढ़ा /शंभु कुमार 

 कोढ़ा प्रखंड  के‌ उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर में रेडिनस  कार्यक्रम के तहत मधुरा मिलिक की शिक्षिका रीता कुमारी प्रशिक्षक  के द्वारा  चहक माॅड्यूल का पाॅच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रखंड क्षेत्र में  जहा प्रशिक्षण में मेंटर के रुप में दुर्गेश कुमार व द्वितीय प्रतिनियुक्त प्रशिक्षक ओम प्रकाश  शिक्षकों के द्वारा  प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर चहक  कार्यक्रम  जो कि 23 से 27अगस्त तक चलेगा वही प्रशिक्षक शिक्षिका रीता कुमारी ने बताई कि इस चहक कार्यक्रम मे वर्ग एक के  बच्चों का कौशलपूर्वक  विभिन्न गतिविधियों के द्वारा विद्यालय से जोड़ने के लिए यह  प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।

IMG 20220803 WA0018  

प्रशिक्षण लेने के बाद सभी शिक्षकों को  90 दिनों के बाद  उद्देश्य की प्राप्ति करना है।वहीं प्रशिक्षक  ने बताया कि वर्ग एक के बच्चों में भाषा, सामाजिक व भावनात्मक विकास , शारीरिक तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता  से संबंधित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है।प्रशिक्षण मे गीत कविता के माध्यम से शिक्षको को प्रशिक्षित किया जा रहा है।वही इस कार्यक्रम के मौके पर वरिष्ठ शिक्षक तौहीद आलम, रविंद्र कुमार, रत्नेश्वर यादव , अखिलेश्वर सिंह ,सुधीर सिंह,ओम प्रकाश,रानी सिन्हा,निशा कुमारी, अभिलाषा कुमारी,गुंजा कुमारी,विभा रानी व अन्य शिक्षकों ने प्रशिक्षण में मुख्य रूप से भाग लिया।

See also  न्यूज नालंदा – थानेदार और एएसआई को मिली उम्र कैद की सजा, जानें मामला …..

Leave a Comment