एक हॉस्पिटल की लापरवाही से मरीज मरी तो मैक्स 7 ने पैसे के लिए शव कब्जे में रखा

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया में एकबार फिर शव के बदले पैसा माँगने का मामला प्रकाश में आया है। बार बार इस तरह की घटना में मैक्स 7 का नाम आता है, इसबार भी मैक्स 7 की करतूत ही सामने आई है। जहाँ रात्रि 8 बजे भर्ती हुआ मरीज का सुबह तक 2.50 लाख का बिल बन गया। वही मौत के बाद शव को रख परिजन से पैसे की मांग की जा रही है 

दरअसल मैक्स 7 के पास ही सोनी यादव नाम की डॉक्टर के यहा है श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूर्व बिलवारी निवासी मो.इरशाद की पत्नी बीबी जासमीन को प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था। जहाँ महिला ने बच्चें को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चें को शीशा में रखा गया। महिला के जीजा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को ज्यादा रक्तस्राव होने लगा जिसके बाद डॉक्टर के कहने पर ब्लड की भी ब्यवस्था की गई। फिर दुबारा महिला का ऑपरेशन कर बच्चेदानी को हटाया गया, जिसके बाद उसकी और हालात बिगड़ गई

हालात बिगड़ने के बाद महिला को परिजन द्वारा मैक्स 7 लाया गया जहाँ 50 हजार जमा करने को कहा गया। 30 हजार जमा होने के बाद फिर 1 लाख 10 हजार जमा करने को कहा गया। सुबह होते होते मरीज का मौत हो गया। वही मरीज के मौत के बाद परिजन का   रो रो कर बुरा हाल है, वही मैक्स 7 सिंर्फ रातभर के भारी भरकम इलाज का 2.50 लाख वसुलने के लिए शव को अपने कब्जे में कर रखा है। लाख मिन्नत करने के बाद भी परिजन को शव नहीं दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *