कर्मचारियों की चमकी किस्मत! 28,000 हजार तक बढ़ गई सैलरी, नोटिफिकेशन हुआ जारी..


7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि त्योहारों के सीजन के ठीक पहले DA का नोटिस जारी कर दिया गया है। इस बात का मेसेज कई कर्मचारियों के फोन पर भी जा चुका है। विगत 28 सितंबर केन्द्रीय कैबिनट की बैठक में लगभग 1 करोड़ 12 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स के डीए (Dearness Allowance) की बढोतरी पर मुहर लगाई गई थी।

कैबिनेट बैठक के फैसले के हिसाब से 50 लाख कर्मचारी व 62 लाख पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ा हुआ भत्ता देने का फैसला फाइनल हुआ था, अब इसका नोटिस जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं ये भी दावा किया गया है कि दिवाली से ठीक पहले भत्ता खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च के महीने में ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढोतरी की थी। जिसके बाद इसे बढ़ाकर अब 38% कर दिया गया है। DA में बढ़ोतरी के बाद कर्मियों की सैलरी में 6840 से लेकर 27,312 रुपये तक की बढ़त हो सकती है। मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जायेगी। सामने आई जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारियों को मोबाइल पर DA बढोतरी का मैसेज भी मिल गया है। तो अगर आप भी लाभार्थियों में से एक हैं तो अपना मेसेज तुरंत चेक करें। हालाकि अभी धीरे-धीरे लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच रहा है।

1 करोड़ लोगों को होगा फायदा :

1 करोड़ लोगों को होगा फायदा : दिवाली से एक दम पहले केंद्र सरकार द्वारा लिये गए फैसले से लगभग 1 करोड़ 12 लाख लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। 38 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी खाते में सैलरी के हिसाब से बढ़ोतरी होने वाली है। जैसे यदि आपकी सैलरी 40 हजार रुपए है तो प्रतिमाह 1600 रुपए की बढ़ोतरी वेतन में हो जाएगी। यानि सालान 19200 रुपए का फायदा कर्मचारियों को निश्चित रूप से मिलेगा।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *