कसबा में अर्धनग्न अवस्था मे महिला का शव बरामद

 

IMG 20220817 WA0000  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया कसबा थाना अंतर्गत हजारीबाग टोला गढ़बनैली में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव अज्ञात महिला की बताई जा रही है। लोगो ने बताया की महिला को 2 दिन से इस इलाके में देखा गया था और स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ उसे वहाँ से भगा दिया था।

FB IMG 1659014182157  

वही कसबा थाने के एक पुलिस कुर्मी ने बताया कि पहले मारपीट की सूचना मिली थी फिर कमांड से बताया गया कि एक महिला की लाश मिली है उसे लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है। कथित तौर पर महिला की उम्र 35-40 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है।शव को अर्धनग्न अवस्था मे पाया गया था जिसकी पुष्टि पुलिस ने की। 

IMG 20220727 WA0041  

महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी चिंताजनक है चूंकि लाश निर्वस्त्र अवस्था मे मिली थी इसलिए अपराध की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस तफ्तीश में लगी है लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

See also  आग लगने से 10 घर जलकर हुआ राख लाखों की संपत्ति खाक

Leave a Comment