काँग्रेस ने महात्मा गाँधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई

 

IMG 20221002 WA0101  

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने देश के दो महान विभूति स्वर्गीय महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई। सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव डॉक्टर इरशाद अहमद खान पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह उपाध्यक्ष मोहम्मद अलीमुद्दीन आ श नारायण चौधरी जिला महासचिव गौतम वर्मा मोहम्मद जब्बार हुसैन आदि ने कहा दो महान विभूति को याद कर हर भारतीय अपने को गौरवान्वित महसूस करता है

IMG 20220923 WA0001  

पूज्य बापू ने अपना सारा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। देश को आजादी दिलाने में तरह-तरह की यातनाएं सही अहिंसा परमो धर्म का संदेश देश दुनिया तक फैलाया। वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय शास्त्री जो सादगी के प्रतिमूर्ति थे जिनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गौरव है हिमालय सा दृढ़ निश्चय और अथाह प्रेम में था शास्त्री जी जय जवान जय किसान का नारा देकर एक क्रांति लाने का काम किए थे

IMG 20220927 WA0128  

उनका मानना था की देश खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बने ऑल लोग भूख से नहीं मर सके और किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में कई कल्याणकारी कार्य किए थे। आज आवश्यकता है कि ऐसे दो महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चल कर ही देश की सच्ची सेवा की जा सकती है। इन दोनों विभूतियों के जीवन को अपने व्यवहारिक जीवन में लाने की आवश्यकता है।

See also  महंगाई के विरोध में महागठबंधन नेताओ ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Leave a Comment