कांग्रेसियों ने निकाला तिरंगा पदयात्रा,”नफरत छोड़ो- भारत जोड़ों” का दिया नारा।

मनीष कुमार / कटिहार।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा पदयात्रा निकाला गया। तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत हफलागंज से की गई। वहीं तिरंगा पद यात्रा बस्तौल, सोनैली होते हुए सालमारी पहुंची जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। 

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि पूर्व में ही उदयपुर में चिंतन शिविर के दौरान ही यह निर्णय लिया गया था,कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की ओर से तिरंगा पद यात्रा निकाला जाएगा। इसी को लेकर और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में यह तिरंगा पदयात्रा निकाला गया है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम लोगों से “नफरत छोड़ो – भारत छोड़ो” आंदोलन के साथ आगे बढ़ते हुए लोगों को एक दूसरे के साथ भाई चारे के साथ रहने का अपील कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही जातिवाद की राजनीति किया है और हमेशा नफरत फैलाया हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता भी जाग चुकी है

 और जनता को भी पता चल चुका है, कि भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद की राजनीति करना जानती हैं। भाजपा सरकार को महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से कोई मतलब नहीं रह गया है। इसलिए आने वाले दिनों में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। जिसकी शुरुआत बिहार से हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव, वी के ठाकुर, मोहनलाल अग्रवाल, अफताब अलम, कंचन दास,मनी पासवान,इश्तियाक आलम,राजेश रंजन मिश्रा, पुतुल सिंह,चांद खान, नीरज पोद्दार, सउद मुखिया,लक्ष्मी विश्वास, राजेश मंडल, लड्डू सिंह, भोलाराम सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं अन्य दलों के नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *