कालाबाजारी का 50 क्विंटल अरवा चावल और 2 वाहन जब्त

 

पूर्णिया/वाजिद आलम

डगरुआ के निखरैल गाव में गरीबो का निवाला 50 क्विंटल अरवा चावल को आपूर्ति पदाधिकारी ने जब्त किया है। वही कालाबाजारी में लिप्त दो वाहन को भी जप्त किया गया है।डगरुआ थाना क्षेत्र अधकेली पंचायत के वार्ड संख्या 14 निखरैल पुरब टोला में कालाबाजारी का चावल के साथ 2 वाहन को ग्रामीणों ने देर रात 11:00 बजे के करीब पकड़ा

जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि ग्रामीणों की गुप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई की गई है एवं अनाज के साथ दो वाहन को जब्त किया गया है। रात भर पुलिस जब्त स्थल पर कैंप कर रही है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जप्त किए गए वाहन की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गण एवं विभागीय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जानकारी दे दी गई है।आपूर्ति पदाधिकारी राम लाल पासवान ने

बताया कि जो वाहन एवं एक गोदाम से अनाज जप्त किया गया है एवं गिरीश स्वामी बमबम पर कालाबाजारी का मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले को हरपेलु से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली दुकानदार एवं व्यापारी के मिलीभगत से खाद्यान्न कालाबाजारी की बात कही गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *