केंद्र सरकार का बड़ा फैसला – कर्माचारियों की रोकी जा सकती है पेंशन और ग्रेच्युटी..


डेस्क : केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्र को कर्मचारियों को DA में 4 प्रतिशत ब़ढोत्तरी के साथ दिवाली बोनस का उपहार दिया था। अब सरकार ने ग्रेच्युटी और पेंशन के नियमों में बदलाव किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों के नये नियम में चेतावनी भी दी है। लागू होने वाले नए नियमों के मुताबिक अगर कर्मचारी इसका पालन नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और ग्रेच्यूटी दोनों ही बंद हो सकती है।

काम में नहीं होनी चाहिए कही भी लापरवाही :

काम में नहीं होनी चाहिए कही भी लापरवाही : अगर कोई कर्मचारी काम में लापरवाही बरतता है तो रिटायरमेंट के समय सरकार उसका ग्रेच्यूटी पर रोक सकती है। ये नये नियम सभी केंद्रिय कर्मचारियों पर लागू होंगे। यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह इसे राज्य के कर्मचारियों के लिए लागू करना चाहती है या नहीं, अगर राज्य सरकारें चाहें तो इसे लागू कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने हाल ही में सेंट्रल सिविल सर्विसेज (पेंशन) अभिनियम 2021 के तौर पर नए नियम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि पेंशन से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हुआ है, कुछ नए कानून भी जोड़े गए हैं। नए नियमों के तहत अगर केंद्र सरकार के कर्मचारी नौकरी के दौरान किसी गम्भीर आरोप के दोषी पाए जाते हैं या फिर लापरवाही बरतते हैं तो उनकी ग्रेच्यूटी रोकी जा सकती है

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *