कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे के. पी. सिंह का निधन, पूर्व मंत्री सहनी ने जताया शोक

लाइव सिटीज़ पटना: विकास शील इंसान पार्टी (वीआईपी) के वरिष्ठ नेता आनंद मधुकर यादव के पिताजी और कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे श्री के. पी. सिंह जी का शनिवार को हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वे 57 वर्ष के थे। उनके निधन पर वीआईपी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पटना के लालजी टोला के रहने वाले के पी सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पटना के गंगा नदी के गुलबी घाट पर किया गया। वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी के.पी.सिंह जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे।के पी सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री सहनी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सिंह का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। पटना में शिक्षाविद और काननूविद के रूप ख्याति प्राप्त सिंह की पहचान एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में थी, जिन्होंने जीवन भर समाज के कार्यों में बढ़चढ कर हिस्सा लिया।

पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।दिवंगत सिंह की पुत्रवधू श्रुति श्री यादव फतुआ प्रखंड की प्रमुख हैं।

The post कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रहे के. पी. सिंह का निधन, पूर्व मंत्री सहनी ने जताया शोक appeared first on Live Cities.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *