कोढ़ा में दो भाईयों के बीच जमीनी विवाद में हुई जमकर मारपीट,एक गंभीर रूप से घायल

IMG 20220821 WA0051 कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा/शंभु कुमार

कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 में दो भाईयों के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुवा ।घटना के विषय में पिडित की पत्नी बबिता देवी ने बताई  कि हम घर में नहीं थे सुना पाकर अचानक मंगलवार के रात जमीनी विवाद में तू तू मैं मैं गाली गलौज करते हुए  दो भाईयों आपस में ही भीड़ गये। जिसमें कि राज कुमार ठाकुर पर उनके ही भाई पिंकू कुमार ठाकुर , किशोर ठाकुर मनिष कुमार ठाकुर वंटी कुमार ठाकुर, फुलों देवी, काजल देवी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला जान से मारने के प्रयास से किया गया।

IMG 20220730 WA0017 कोढ़ा/शंभु कुमार

जिसमें कि राजकुमार ठाकुर को शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुखिया मिनाज खान व अन्य परिजनों के द्वारा ईलाज हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सको के द्वारा उच्च चिकित्सा हेतु कटिहार मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

IMG 20220803 WA0017 कोढ़ा/शंभु कुमार

वही दुसरे पक्ष के द्वारा घटना के विषय पर पुछने पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।वही इस मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जहां पुलिस घटना की जांच हेतु अग्रतर कार्यवाही में जुट गई है।

See also  बस एक ऑनलाइन फॉर्म भरने पर मिलेगी ₹5000 की आर्थिक सहायता? जानिए – कैसे मिलेगा फायदा..

Leave a Comment