कोढा विधानसभा के कोलासी मंडल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत निकाली गई बाइक रैली

 

कोढ़ा/ शंभु कुमार

 कोढ़ा विधानसभा के कोलासी मंडल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक बाइक रैली निकाली गई। यह बाइक रैली भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

 सभी ग्रामीणों से निवेदन किया गया कि 3 दिन अपने छतों पर और अपने दरवाजे पर तिरंगा झंडा फहरावें। साथ ही साथ यह भी निवेदन किया गया कि परिवार के सबसे छोटे सदस्यों से ही झंडा तोलन करवाएं ताकि अभी से ही उनके दिलों में देश भक्ति जागृत रहे। 

इस बाइक रैली कार्यक्रम में जिला महामंत्री राम नाथ पांडे ,भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महामंत्री भूपेंद्र यादव, वरूण झा, बिंदेश्वरी चौहान, बबलू कुमार साह, रामबचन तूरी,मनोज चौधरी,मिथिलेश गुप्ता, रतन गुप्ता, चंदन गुप्ता, कुंदन पासवान एवं बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *