खरना का प्रसाद बनाने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट 5 पुलिस सहित 34 घायल

 

IMG 20221029 WA0171  

औरंगाबाद/सिटिहलचल न्यूज़

नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अहले सुबह आग लगने के दौरान गैस सिलेंडर विस्फोट होने से 5 पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। 14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है

IMG 20221006 WA0145  

बताया जाता है कि अनिल गोस्वामी के घर छठ का प्रसाद बन रहा था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई। घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक पहुंचे। वही घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई

IMG 20221012 WA0168  

पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा आग बुझाने की कोशिश किए परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया। अंततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया। विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए। घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है।

See also  बैंक चक्कर का झंझट खत्म! अब घर बैठे आसानी से बदले Bank Account से जुड़ा मोबाइल नंबर, जानिए –

Leave a Comment