खैरुगंज में गोली चलाने वाला दबंग हथियार सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा

 

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

सदर थाना पुलिस ने एक अपराधी कर्मी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी भावेश कुमार यादव पिता- देव नारायण यादव  साकिन – खैरूगांव वार्ड नंबर 31 थाना- सदर जिला पूर्णिया का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से एक(01) लोडेड पिस्टल,  एक बड़ा खोखा,  एक छोटा खोखा, एक अदद जिंदा गोली बरामद किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के खैरू गंज में एक व्यक्ति के द्वारा गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु  पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले अपराध कर्मी भावेश कुमार यादव पिता- देव नारायण यादव  साकिन – खैरूगंज वार्ड नंबर 31 थाना- सदर जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। स्वीकारोक्ति बयान में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए उनकी निशानदेही पर उनके घर में ट्रंक में रखे  एक लोडेड पिस्टल, एक बड़ा खोखा,एक छोटा खोखा, एक अदद जिंदा गोली  बरामद किया गया।

 विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *