गजब! युवक की नाक थी इतनी लंबी, 300 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड..


डेस्क : दुनिया में अक्सर कई लोग ऐसे होते हैं जिनमें अजीबोगरीब चीजें भी देखने को मिलती हैं। कई लोगों में यह चीजें गॉड गिफ्टेड होती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों की कई ऐसी अनोखी बातें भी देखने को मिलती हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इन अजीबोगरीब चीजों की वजह से विश्व रिकॉर्ड बन जाता है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स सामने आया है जिसके रिकॉर्ड को 300 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है।

300 साल से जिस शख्स के रिकॉर्ड को कई नहीं तोड़ा पाया है उसका नाम थॉमस वाडहाउस है। यह दुनिया में अब तक का सबसे लंबी नाक वाला शख्स है। इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इस शख्स की तस्वीर को देखने के बाद लोगों को ये यकीन हो रहा है कि किसी की नाक इतनी लंबी कैसे हो सकती है। ट्विटर पर हिस्टोरिक विड्स (Historic Vids ) नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो शयर की गयी है जो कि एक म्यूजियम में रखे मोम के पुतले की है। यह तस्वीर 12 नवंबर को Tweet की गयी थी।

हिस्टोरिक विड्स की तरफ से Twitter पर यह बताया गया है कि थॉमस वाडहाउस की नाक 7.5 इंच लंबी थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी इस शख्स को लेकर एक पेज बना हुआ है। जहां पर इनके बारे में जानकारियां भी दी गई हैं।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *