गजब! 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के पिता हैं अलग..


डेस्क : एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्या आपने कभी कल्पना किया है कि किसी महिला के गर्भ से जुड़वा बच्चे जन्म लें और दोनों के पिता अलग-अलग हो। शायद आपके कल्पना में भी नहीं आया होगा। लेकिन ऐसा मामला सामने आया है। एक 19 साल की लड़की के गर्व से जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। लेकिन दोनों के पिता अलग-अलग है। यह देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक पाया जाता है। यह मामला एक 19 साल की लड़की का है, जो कि ब्राजील की रहने वाली है। 19 वर्षीय लड़की ने जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि दोनों के पिता अलग हैं। यह देख इन बच्चों को जन्म देने वाली मां हैरान हो गई। यह खबर फैलते ही हर कोई चौंकने पर मजबूर हो गए हैं।

क्या यह संभव है?

क्या यह संभव है? मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जुड़वा बच्चों की मां के मुताबिक उसने एक ही दिन दो व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए। जब 9 महीने बाद लड़की के गर्व से जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया तब इन बच्चों के पिता कौन है यह सोचने लगी। उसने मन बनाया कि डीएनए टेस्ट कराया जाए। इसके बाद उसने एक व्यक्ति का डीएनए टेस्ट करवाया। इस डीएनए टेस्ट में पता चला कि उक्त व्यक्ति एक ही बच्चे का पिता है। अब सब हैरान रह गए। फिर लड़की ने दूसरे व्यक्ति का डीएनए टेस्ट कराया इस व्यक्ति का डीएनए दूसरे बच्चे के साथ मिल गया।

डॉक्टर ने कही ये बात :

डॉक्टर ने कही ये बात : प्रसूति रोग विशेषज्ञ ट्यूलियो जॉर्ज फ्रेंको ने बताया कि इस प्रकार के मामले को हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन कहा जाता है। दुनिया में ऐसे केवल 20 मामले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जुड़वां बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं लेकिन उनका डीएनए मेल नहीं खाता।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *