गर्व! बिहार के राहुल बना नौसेना में सब लेफ्टिनेंट, देश को मिल गया एक और सैन्य अधिकारी..


डेस्क : बिहार की धरती से इस भारत देश को एक और युवा सैन्य अधिकारी मिल गया है। बिहार के समस्‍तीपुर जिले के सरायरंजन गांव का रहने वाला राहुल कुमार नौसेना में अब सब लेफ्टिनेंट बन गया है। शनिवार को केरल स्थित इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला, कन्नूर में आयोजित पासिंग ऑउट परेड में उन्‍हें रैंक भी मिला।

वायस एडमिरल पुनीत कुमार बेहल जो कि इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में कमांडेंट हैं, उनकी मौजूदगी में उनके माता-पिता ने उन्‍हें बैच लगाया। राहुल अपने परिवार की यह तीसरी पीढ़ी है, जो कि देश की रक्षा के लिए नौसेना में बहाल हुआ है। उनके सब लेफ्टिनेंट बनने पर गांव के साथ-साथ जिलावासियों को भी बेहद खुशी है।

राहुल के पिता भी हैं आर्मी में

राहुल के पिता भी हैं आर्मी में

आपको बता दें कि सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के सरायरंजन के रहने वाले 21 वर्षीय राहुल कुमार के पिता दिनेश कुमार गिरि असम में सेना के कोर ऑफ इंजीनियर में सूबेदार मेजर के पद पर हैं। जबकि माता अलका देवी एक गृहिणी हैं। उसके दादा जी भी स्व.तपेश्वर गिरि भी सेना में थे। जबकि छोटा भाई कैडेट राेहित कुमार गिरी राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, देहरादून में अभी पढाई कर रहा है। बताया यह जाता है कि राहुल की प्राथमिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय,दिल्ली में हुई। 9वी कक्षा में वह महाराष्ट्र के सतारा स्थित सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *