घास काटने के दौरान महिला को साँप ने काटा

 

कटिहार/मणिकांत रमन

कुरसेला स्टेट परिसर में बुधवार की दोपहर धान के खेत में एक वृद्ध महिला को विषैले सर्प ने डस लिया। विषधर के डसने के बाद महिला अचेत हो कर खेत में ही गिर गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी कुरसेला ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला का इलाज शुरू किया

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला के पूरे शरीर में सर्प का जहर फैलने के कारण महिला की मौत हो गई। मृतक महिला बिमली देवी (60) जरलाही पंचायत अन्तर्गत मलिनियां मिर्जापुर निवासी रामदेव मंडल की पत्नी बताई गई है। बताया गया कि बिमली देवी कुरसेला स्टेट परिसर में धान के खेत में घास काट रही थी

इसी दौरान उसे विषैले सर्प ने डस लिया। सर्प के डसने के बाद महिला बेहोश हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए पीएचसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *