छठ पोखर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय युवक की मौत

 

सुपौल/लक्ष्मण कुमार

पिपरा: छठ पूजा को लेकर पोखर में नहाने गए एक पन्द्रह वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्रामीण तैराकी और गोताखोर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मामला पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थति वार्ड नंबर 4 का है। जहा सोमवार को गांव के एक पोखर में छठ पर्व पर काफी संख्या में छठव्रती पहुंचे थे इसी दरमियान राजेश सादा के पन्द्रह वर्षीय पुत्र दिलचन्द कुमार सुबह छः बजे पोखर में नहाने गए जो नहाते नहाते बीच पोखर में चला गया पर्व को लेकर सेंकड़ों की संख्या में छठव्रती और श्रृद्धालु स्नान कर रहे थे। जिस कारण किसी को पता नहीं चल सका की दिलचन्द नहाने के क्रम में पोखर में डूब गया। छठ वर्ती सूर्य को अर्घ्य देकर अपने अपने घर चलें गए

जब मृतक दिलचन्द की माता अपने पुत्र को प्रसाद खाने के लिए खोजने लगा तो कहीं पता नहीं चला तब संदेह हुआ कि दिलचन्द पोखर में डूब गया। तब गांव के लोगों को जानकारी दी गई और पोखर में खोजने के लिए कहा गया पहले तो करीब एक घंटे तक कुछ लोगों ने पानी में डुबकी लगाकर खोजा लेकिन पता नहीं चल पाया। इस घटना की जानकारी पिपरा थाना एवं सीओ को दी गई मौके पर गोताखोर के साथ अंचलाधिकारी रविन्द्र चौपाल और ए एस आई विजय पासवान दल-बल के साथ पहुंचे तब जाकर गोताखोर रामजी मंडल के नेतृत्व में स्थानीय तैराकी मोहम्मद रफीक, स्थानीय बीएसएफ जवान कृष्णा कुमार, सिंहेश्वर मंडल, पथरा निवासी शंकर कुमार, रंजीत कुमार, फुलों सादा सहित कई अन्य लोगों ने

लगभग तीन घंटे तक काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई। और हजारों की संख्या में लोग पोखर के चारों तरफ शव देखने जमा हो गया। इधर मृतक की माता मेनकी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया वह बार बार कह रही थी हमरा बैटा के कि भै गैले हो बाबू सब प्रसादों ने खे छै इतना कहकर बेहोश हो जाती थी। पिता राजेश सादा दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी उनको भी दे दी गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ रविन्द्र चौपाल ने बताया नहाने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हुई है काफी देर तक स्थानीय तैराकी और गोताखोर के मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया।  सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि पिडित परिवार को जल्द दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *