छोटू यादव बने पूर्णिया पूर्व के राजद प्रखंड अध्यक्ष

IMG 20220904 WA0034 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के मंझेली बाजार में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चुनाव प्रभारी अजय कुमार मांझी एवं सहायक चुनाव प्रभारी राजेश रमन द्वारा सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार उर्फ छोटू यादव को राष्ट्रीय जनता दल मेन विंग का प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं प्रवीण कुमार उर्फ छोटू यादव ने कहा वे लगातार पार्टी के उन्नति के लिये कार्य करते आ रहे हैं,आज मुझे पार्टी के वरीय पदाधिकारी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

IMG 20220803 WA0013 पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को मजबूत करने के लिए तथा  राजद सुप्रीमो लालू यादव के संदेश को गांव गांव में पहुंचाने का अवसर दिया। पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने व संगठन के विस्तार पर जोर शोर से कार्य करूंगा  तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करूंगा। जिससे पार्टी में एक नई मजबूती मिल सके। वही इस मौके पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

See also  बायसी से 15 और अमौर से 7 प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा भरा

Leave a Comment