जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करवाने हेतु दिल्ली जंतर मंतर में होगा होने महारैली

 

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूर्णिया  जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार जी के नेतृत्व में 8 नवंबर को बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 27 नवंबर को ले कर जनसंख्या नियंत्रण कानून को अतिशिघ्र लागू करवाने हेतु दिल्ली जंतर मंतर में होने वाली महारैली के निमित जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव सह जंतर मंतर महारैली के राष्ट्रीय संयोजक श्री कृष्ण मुरारी जी का एक

दिवसीय प्रवास पूर्णिया में हुई। बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के देवतुल्य कार्यकर्तागन एवं आमजन भी सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण मुरारी जी ने सभी से अनियंत्रित जनसंख्या को एक समस्या बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुचने का आग्रह किया

इस बैठक में महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव अनिता जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी सिन्हा जी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह जी, परितोष भारती जी, प्रदेश संपर्क प्रमुख मनोज हार्दिक जी, पूर्णिया जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष सुनीति जी, जिला संरक्षक विनोद सिन्हा जी, जिला महासचिव शुभम झा जी, शांतनु रंजन जी, जिला उपाध्यक्ष अमन भारती जी, निर्भय कुमार जी, महिला विंग उपाध्यक्ष गूंजा बेगानी जी, अनमोल पांडेय जी, पीयूष कुमार जी, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *