जहरीला साँप काटने से बच्चें की मौत

IMG 20221004 WA0145 कुरसेला /मणिकांत रमन 

कुरसेला /मणिकांत रमन 

कुरसेला। थाना क्षेत्र के दीरा चांदपुर मोरसंडा गांव में मंगलवार की शाम एक बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसको गंभीर हालत में पीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक रतन कुमार 12 वर्ष दीरा चांदपुर मोरसंडा गांव निवासी रामवृक्ष मंडल का पुत्र था

IMG 20221001 WA0225 कुरसेला /मणिकांत रमन 

मिली जानकारी के अनुसार रतन घर में टाटी के समीप मोबाइल देख रहा था, इसी दौरान टाती के बिल से निकले सर्प ने उसे डस लिया। जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे पीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई

IMG 20221001 WA0224 कुरसेला /मणिकांत रमन 

मौत बाद परिजनों द्वारा शव को थाना लाकर पुलिस को सर्पदंश की सूचना दी गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। इस घटना से थाना पहुंचे परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बना रहा। बालक की आकस्मिक मौत पर हर कोई हतप्रभ थे।

See also  कसे टाळू शकता अतिवृष्टीमुळे झालेले पिकांचे नुकसान ? जाणून घ्या

Leave a Comment