ट्रांसजेंडर जब अपना पेट भरने के लिए मांगते हैं पैसे तो सुनने पड़ते हैं ऐसे कॉमेंट की जानकार होश उड़ जाएंगे आपके


डेस्क : ट्रांसजेंडर के लिए चाहे कितने भी नियम क्यों न बना दिया जाएं, लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आज भी वो उन्हें छक्का, हिजड़ा जैसे नामों से गाली दी जाती है। हमेशा ही लोगों ने ट्रासंजेंडर को समाज से अलग माना है। कुछ लोगों को लगता है कि धरती पर ये बोझ हैं। अगर कहीं सड़क पर ट्रांसजेंडर दिख जाएं तो कहते हैं कि यार ये फिर से दिख गए, आज का तो दिन खराब हो गया।

कई लोग तो सिर्फ कॉमेंट ही नहीं करते, बल्कि उनको लगता है कि ट्रांसजेंडर की कोई इज्जत ही नहीं होती। इसलिए आसानी से वे उनपर अपने हाथ सेक सकते हैं। किसी ट्रांसजेंडर को अगर उन्होंने पैसे दे दिए तो उन्हें लगता है कि उसे छूने की उन्हें आजादी भी मिल गई है। अगर किसी बाजार में कोई ट्रांसजेंडर दिख जाए तो लोग रास्ता बदल लेते हैं। कई ये भी कहते हैं कि सच में तुम ऐसे ही हो या फिर पैसा मांगने के लिए ये ढोंग किया है, क्या सबूत है? कई लोग तो इन ट्रांसजेंडर की आवाज और उनके हाव-भाव को कॉपी करके उनका मजाक बनाते हैं। यहां तक कि उन्हें गंदी गाली देते हैं।

दुनिया कहां से कहां बदल गई लेकिन समाज में आज भी किन्नरों के साथ भेदभाव किया जाता है। लोग उनसे घृणा करते हैं। लोगों को लगता है कि जैसे ट्रांसजेंडर के अंदर कोई इमोशन ही नहीं होता। लोगों को अच्छे से पता है कि इनके लिए न तो कोई हेल्पलाइन है और ना ही आगे-पीछे कोई। कमज़ोर अगर कोई है तो उस पर लोगों का हावी होना स्वाभाविक है। कई को ये भी लगता है कि ट्रांसजेंडर का यौन शोषण तक आसानी से किया जा सकता है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *