ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत 4 जख्मी

कटिहार/मणिकांत रमण

जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र के हाईवे 31 पर समेली शिव मंदिर चौक के समीप रविवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी। जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से सभी जख्मी मजदूरों को इलाज के लिए सीएससी समेली में भर्ती कराया गया। जहां चारों मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया

सभी मजदूर कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड से सड़क निर्माण कार्य कर वापस भागलपुर जिला के रंगरा ओपी अंतर्गत सधवा गांव लौट रहे थे। मृतक की पहचान मनोज यादव 62 वर्ष साकिन सधवा के रूप में की गयी है। जबकि घायलों में विजय पासवान, प्रकाश सिंह, मोजलीम आलम और मो० बौकू सधवा का रहने वाला बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सात मजदूर हसनगंज से काम कर ट्रैक्टर पर छोटा रोलर मिक्सर मशीन आदि लेकर अपने घर सधवा लौट रहे थे

इसी बीच समेली शिव मंदिर चौक के समीप सड़क पर बने ठोकर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिसमें ट्रैक्टर का डाला पलट गया। डाला के नीचे दबकर मनोज यादव की मौत हो गयी। वहीं अन्य चारों मजदूर जख्मी हो गये। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया। वही कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मनोज यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *