ठाकुरगंज वार्ड सदस्य संघ का चुनाव संपन्न,रंजन बने अध्यक्ष

किशनगंज/सिटीहलचल न्यूज़

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बशीर नगर  प्रखंड में  सभी पंचायत के वार्ड सदस्यों की एक बैठक रखी गई। जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य मास्टर मोहम्मद जाहिद उर रहमान ने की।बैठक में सभी वार्ड सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी औऱ मुखिया द्वारा योजना की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया

बैठक में संगठन के चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कहा गया कि जब तक सभी वार्ड सदस्य एक मंच पर नहीं आएंगे, तब तक उनकी बात नही सुनी जाएगी। और सभी अपने अपने वार्डो का विकास भी कर पाएंगे। इसलिए अब समय आ गया है कंधे से कंधा मिलाकर चलने का

बैठक के बाद वार्ड सदस्यों के बीच संगठन का चुनाव कराया गया, जिसमे बेसरबाटी पंचायत के वार्ड मेम्बर रंजन कुमार को से संघ का अध्यक्ष, वही सरफराज आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन विस्तार में  तनवीर आलम को उपाध्यक्ष, हाफिज मोहसिन रजा को कोषाध्यक्ष, राजा बाबू को सचिव, मोहम्मद जाकिर हुसैन उपसचिव बनाया गया है। बैठक में प्रखंण्ड के सभी वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *