डगरूआ प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शमशाद आलम निर्विरोध निर्वाचित

 

डगरुआ/ वाजिद आलम

पूर्णियाँ: डगरूआ प्रखंड मुख्यालय के लालबालु में मुखिया संघ का हुआ बैठक शमशाद आलम की अध्यक्षता में किया बैठक, डगरूआ प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत के मुखिया उप मुखिया भाग लिया। सभी मुखिया ने सामूहिक रूप से सहमति से टोली पंचायत के मुखिया शमशाद आलम को अध्यक्ष रूप में प्रस्ताव दिया, जिसके बाद सभी मुखिया एवं उप मुखिया ने सह सम्मति जताते हुए निर्विरोध प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष शमशाद आलम को घोषित कर दिया।

उसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मुखिया गीता देवी पति मुखिया प्रतिनिधि रमेश यादव को चयनित किया। मीडिया प्रभारी पद के लिए मुखिया नसीमुद्दीन पंचायत चापी का नाम आया, सचिव पद के लिए मुखिया शाहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुखिया नसीमुद्दीन। संघ में 4 पद के लिए चुनाव रखा गया था लेकिन चारों पर निर्विरोध विजय घोषित किए गए। 

उसके बाद सभी मुखिया ने प्रस्ताव रखा कि खाद की कालाबाजारी पर रोकथाम एवं पर्याप्त मात्र खाद्य आपूर्ति का प्रयास किया जाए। जिस तरह से खाद समय पर नहीं मिलने के कारण किसान कृषि करने से परेशान रहते हैं, उसके बाद खाद की कीमत से अधिक पैसा लेते हैं उस पर रोकथाम लगाने का काम करेंगे। बैठक मे सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,जिसमे  मुखिया जाहिद आलम,  मुखिया हीरालाल विश्वास, मुखिया प्रदीप, मुखिया भोला कुमार, मुखिया मजहर, मुखिया मासिक आलम, मुखिया नैयर आलम, मुखिया शमीम, मुखिया मुजफ्फर हुसैन, उप प्रमुख मुजाहिद सुल्तान और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *