डिमिया छतरजान पंचायत में लगाया गया तीन हजार तिरंगा, जिले में बढाया मान

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

एक तरफ जहां 15 अगस्त को पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था वही पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत में पंचायत के मुखिया अंगद मंडल के नेतृत्व में पूरे पंचायत में तीन हजार तिरंगा लहरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। और इस कीर्तिमान को स्थापित करने में पंचायत के हर एक नागरिक काफी सजग और उत्साहित दिखे। एक तरफ जहां स्कूली बच्चों ने इस आजादी के अमृत महोत्सव को अपने नन्हे कदमों से रंगमंच को सजाने का काम किया वही पंचायत के महिलाओं व युवतियों ने भी अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर देश की आजादी के अमृत महोत्सव का सुखद एहसास लोगों को कराया। 

तिरंगा यात्रा के क्रम में ही कारगिल युद्ध में शहीद संजीत साहनी के स्मारक में भी उनके परिजनों द्वारा झंडोत्तोलन मुखिया अंगद मंडल के उपस्थिति में कराया गया। जिसके बाद आजादी के 75वेंअमृत महोत्सव के दौरान पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पंचायत के मुखिया अंगद कुमार मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के स्कूली बच्चे,शिक्षक,ग्रामीण सहित करीब एक हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान देश भक्ति गाना सहित सांस्कृतिक कर्यक्रम का आयोजन भी किया गया। वहीं जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया अंगद मंडल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य रूप से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिस दौरान पंचायत क्षेत्र में करीब तीन हजार तिरंगा लगाया गया था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हर घर तिरंगा को डिमिया पंचायत में सफल बनाने के लिये क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। 

वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत के हर एक नागरिक इस अमृत महोत्सव में कदम से कदम मिलाकर डिमियाछतर जन पंचायत को जिले में गौरव बढ़ाने का काम किया है तथा इस कार्यक्रम में पंचायत के हर एक नागरिक ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। वही जिला पार्षद विवेका यादव ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा डिमिया छतरजान पंचायत तिरंगा से सराबोर था तथा लोगों में काफी उत्साह भी था। जिसे पंचायत भवन के कार्यक्रम में देखने को भी मिली। उन्होंने पंचायत के सभी जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसी तरह एकता बनाए रखने से ही प्रेम और भाईचारा बनता है। वही इस कार्यक्रम में सरपंच शोभे लाल यादव, पैक्स अध्यक्ष यशवंत यादव आदि मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *