दुनिया मे सबसे ज्यादा अररिया किशनगंज के लोग बच्चा पैदा करते है: संजय जायसवाल

अररिया/सिटीहलचल न्यूज़

आने वाले 23 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार के सीमांचल इलाके का दौरा है। जिसमे पूर्णिया और किशनगंज में उनकी सभा है। इससे पूर्व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद रॉय सीमांचल के चारो जिलों का दौरा कर रहे है। वहीं अमित शाह की सभा को लेकर सीमांचल का माहौल भी गर्म है।

बुधवार को अररिया पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया मे सबसे ज्यादा बच्चा अररिया और किशनगंज के लोग पैदा करते है। सीमांचल की बदहाली के लिए यह भी एक मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण नहीं होने की वजह से जनसंख्या विस्फोट होगा, तो जाहिर है इलाके का विकास कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया मे इथोपिया देश ही एक ऐसा देश है जहाँ के लोग ज्यादा बच्चा पैदा करते है।

वहीं उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड पर बाहरी लोग आकर बस गए हैं। ये लोग कौन है यह सबको पता है, हमारी सरकार के संज्ञान में भी है। उन्होंने कहा कि जब एनडीए की सरकार थी तक वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री नीतीश के पास उठा चुके हैं लेकिन सरकार के टॉप पर बैठे कुछ ऑफिसर के दबाव में नीतीश जी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *