दुर्गा पूजा को देखते हुए यातायात पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान।

 

मनीष कुमार / कटिहार।

स्थानीय अंबेडकर चौक पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात पुलिस के द्वारा कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। यातायात प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया हैं।

जिसमें यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग सात हजार जुर्माना भी वसूला गया हैं। वहीं लोगों से यातायात नियमों का पालन करने को लेकर सख्त हिदायत भी दी गई है। मौके पर यातायात पुलिस के शैलेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *