दुष्कर्म मामले में महिला ने थाने में कराया मामला दर्ज

IMG 20220819 WA0025 कोढ़ा /शंभु कुमार 

कोढ़ा /शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। महिला ने बताया कि वह रात में घर में अकेली सोई थी। उसके पति परदेश कमाने हेतु गए हैं। 

IMG 20220803 WA0011 कोढ़ा /शंभु कुमार 

लगभग 12:00 बजे रात्रि में  धाजाघाट विनोदपुर निवासी मोहम्मद जाबिर उसके घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं उसे धमकी दी की घटना की जानकारी किसी को नहीं दोगे नहीं तो जान से मार देंगे। उक्त महिला के हल्ला करने पर अगल-बगल के ग्रामीण जमा हो गए मौका देख कर जाबिर वहां से फरार हो गया। मोहम्मद जाबिर सरकारी अमीन के पद पर कार्यरत है। महिला ने कटिहार पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

IMG 20220727 WA0041 कोढ़ा /शंभु कुमार 

रौतारा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। जांच उपरांत मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में नकल करने से रोका तो यूं गुंडागर्दी पर उतरे विम्स पावापुरी के मेडिकल छात्र

Leave a Comment