दो घरों में अज्ञात चोरों द्वारा की गई सेंधमारी

सुधांशु शेखर/ सिटी हलचल न्यूज़

फलका थाना क्षेत्र के सताधार तोला गांव के दो घरों में अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी कर चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सो था धार टोला के नवीन मंडल और सुमन कुमार मंडल के घर के पीछे से सेंधमारी कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है।

 गिरीश स्वामी नवीन मंडल ने बताया कि 14 हजार रूपए नगद व जरूरी कागजात एवं घर में रखे जेवर जेबरात अज्ञात चोरों के द्वारा सेंधमारी कर चोरी कर लिया गया है। वही सुमन कुमार मंडल ने बताया कि चोरों के द्वारा उनके घर में भी सेंधमारी घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के जानकारी मिलते ही फलका थाना अध्यक्ष उमेश पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *