धनतेरस पर Gold खरीदारों की बल्ले बल्ले! महज ₹27563 में खरीदे एक तौला सोना..


डेस्क : आज धनतेरस है और परसो दिवाली, ऐसे में कई लोग सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे, ऐसे लोगों के लिए बड़ी काम की खबर है। सर्राफा बाजार में लगातार चढ़ाव चढ़ने के बाद अब सोना गिरता नजर आ रहा है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 के हाई रेट से सोने के दाम की तुलना में आज सोना सबसे निचले स्तर पर बना हुआ है।

इतना ही नहीं, 24 कैरेट के सोने के दामों में 5000 रुपए तक की भारी गिरावट देखी गई है। साथ ही 18 कैरेट और 14 कैरेट के सोने की ज्वैलरी में भी गिरावट देखी गई है। सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार 14 कैरेट के बने जेवर केवल 27563 रुपए प्रति तौला यानी 10 ग्राम पर मिल रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट का ये हाल :

ग्लोबल मार्केट का ये हाल : घरेलू मार्केट के साथ साथ यदि वैश्विक मार्केट की बात करें तो बीते दिन, 24 कैरेट सोने में 66 रुपए की गिरावट देखी गई। जिसके बाद बीते दिन यानी शुक्रवार, यानी हफ्ते का आखिरी कारबारी दिन सोना 50,516 प्रति तौला पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की बात करें तो कल चांदी में चमक बढ़ती दिखी थी। 101 रुपए की तेजी के साथ 56,451 रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी बंद हुआ है।

बताया जा रहा है कि इसी साल मार्च के आस-पास सोने की कीमत 55489 प्रति तौला तक पहुंच गई थी। यदि आज की कीमत से उसकी तुलना की जाए तो लगभग 5000 रुपए तक मंदी सोने के दामों में देखने को मिल रही है। धनतेरस के अवसर पर कई कंपनियां सोने और चांदी पर कुछ ऑफर भी कर रही हैं. जैसे तनिष्क सोने की ज्वैलरी पर एक चांदी का सिक्का बिल्कुल फ्री दे रहा है।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *