धमदाहा जदयु ने निकल सतर्कता एवम जागरूकता रैली

 

धमदाहा/विष्णुकान्त

पूर्णिया: मंगलवार को धमदाहा जदयु प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल की अगुवाई में प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवम जागरूकता रैली निकाली।इस सम्बंध में प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल ने बताया कि बिहार विरोधी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए प्रखंड स्तरीय सतर्कता एवम जागरूकता रैली निकाली गई

जिसमें जदयू धमदाहा प्रखंड के हजारों लोग एकत्रित होकर अपना जागरकता अभियान चला रहे है।इस क्रम में जदयु कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल के धमदाहा स्थित निज आवास से निकलकर नेहरू चौक मुख्यालय बाजार से प्रखंड मुख्यालय होते हुए शहीद स्मारक के रास्ते अपने अन्य गन्तव्य की ओर निकले

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख केंदुला देवी उप प्रमुख चंद्रकांत मुखिया, जितेंद्र मुखिया, अमर मण्डल, अजित झा मो सजाऊल, रककेश कुमार,पंकज मण्डल, आशुतोष कुमार, मनोज कुमार साह,प्रवीण कुमार मो अंजदनिर्ज भगत, कुंज बिहारी पासवान, अरविंद कुमार,संजय पासवान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *