धूमधाम से मनाया गया मुहर्रम मौके पर तैनात रही पुलिस

अमौर।शम्भु कुमार राय 

अमौर(पूर्णिया):जिले के अमौर थानान्तर्गत मुहर्रम को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में गठित टीम के मजिस्ट्रेट रंजीत कुमार सिंह  अध्यक्ष शम्भु कुमार यादव,मेघनाथ उराव,अनिल कुमार राय,सतीश एवं भारी संख्या में दल बल  ने निरीक्षण के क्रम में खाड़ी महीनगाव पंचायत समेत आसपास के कई अखाड़ों का किया निरीक्षण।बता दें पंचायत खाड़ी महीनगाव हफनिया सहित आसपास लोग बड़ी संख्या में मुहर्रम का पर्व शान्ति पूर्ण माहौल मे मना रहें हैं। 

मौके पर खाड़ी महीनगाव के मुखिया साबिर,वार्ड अध्यक्ष सहादत हुसैन,मो.जफरूल,पिन्टु दास,गौतम कुमार शर्मा,पूर्व मुखिया पशुपतिनाथ शर्मा,मंगल प्रसाद यादव,मो. सरफराज सिमी;हफनिया पंचायत मुखिया अरशद,सभी वार्ड अध्यक्ष,पूर्व समिति सदस्य मो.बाकर आदि ने शान्ति पूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाए जाने की बात कही।आपको बताते चलें  मुहर्रम गम और मातम का महीना है, जिसे इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम इस्लाम धर्म का पहला महीना होता है। यानी मुहर्रम इस्लाम के नए साल या हिजरी सन् का शुरुआती महीना है। मुहर्रम बकरीद के पर्व के 20 दिनों के बाद मनाया जाता है। इस बार मुहर्रम का महीना 31 जुलाई से शुरू हुआ है।

 ऐसे में 9 अगस्त को आशूरा या मुहर्रम मनाया जा रहा है। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह महीना बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। उनकी शहादत की याद में मुहर्रम के महीने के दसवें दिन को लोग मातम के तौर पर मनाते हैं, जिसे आशूरा भी कहा जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *