धूम्रपान नहीं किया है… ब्लड कैंसर भी एक खतरनाक कैंसर है, क्योंकि ये तेजी से फैलता है

लाइव सिटीज़, पटना: डॉक्टर सुभाष कुमार ने कहा की पिछले एक दशक में जिन बीमारियों के मामले सबसे ज्यादा बढ़ते हुए देखे गए हैं डायबिटीज उनमें से एक है। डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है, जिसमें रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में लगभग 422 मिलियन लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के शिकार है, हर सा इसके रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिंताजनक बात यह भी है कि जिन लोगों डायबिटीज की समस्या होती है उन कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का जोखिम भी बढ़ जाता है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक जागरूक होना चाहिए।

डॉक्टर रवि कुमार ने कहा की सौंदर्य कारणों के अलावा, मिसिंग टूथ खाने और बात करने के तरीके को भी प्रभावित कर सकते हैं. समय के साथ, दांत का समर्थन करने वाला बोन मास खराब हो जाता है और साथ वाले दांत भी ढीले हो जाते है. इसे रोकने और एक सुंदर मुस्कुराहट के आत्मविश्वास को हासिल करने के लिए, अधिकांश लोग, डेंटल इम्प्लांट पसंद करते हैं. कुछ लोग को विभिन्न कारणों से दांत टूटते हैं जिसमे मसूड़ों का रोग, हड्डी का नुकसान, डेंटल कैविटी, इंजरी और उम्र जैसे लक्षण शामिल हैं।

डॉक्टर विकास सिंह ने कहा की दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्णो अंगों में से एक है जो तब तक काम करता है जब तक कि मनुष्य की धड़कनें बंद नहीं हो जातीं हम सभी का दिल 1 मिनट में 70 मिली लीटर ब्लड पम्प करता है । इसलिए हर कोई दिल की सेहत का खास ख्याल रखता है। कोविड में दिल के दौरे से कई लोगों की मौत हुई है। कोरोना

बढ़ते मामलों के बीच दिल का स्वस्थ रहना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। महिलाओं के सीने में और स्तन मैं दर्द होना, शरीर के ऊपरी भाग में यानि गर्दन, पीठ, दांत, भुजाएं और कंधे की हड्डी में तेज दर्द होना । चक्कर आना, बेचैनी महसूस करना, या सिर घूमना, जी मचलाना, उलटी, पेट खराब होना आदि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक दिखाई देते हैं।

Dr Amulya K Singh ने कहा की हड्डी के द्रव्यमान (बोन मास) में आई कमी जब हड्डियों के सामान्य ढांचे से हस्तक्षेप करने लगती है तो इस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस के रूप में पहचानते हैं। ऐसे में हड्डियां नाजुक और कमजोर हो जाती हैं, और थोड़े से भी खिंचाव या भार से फ्रैक्चर होने की संभावना बनी रहती है। ऑस्टियोपोरोसिस में मानव शरीर कूल्हे के फ्रैक्चर अंग सबसे अधिक प्रभावित होता है, कूल्हे के फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस के सबसे गंभीर परिणामों के लिए जिम्मेदार हैं।

स्वस्थ रहना आपकी समग्र जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। एक स्वस्थ जीवन शैली जीने से पुरानी बीमारियों और दीर्घकालिक बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। अपने बारे में अच्छा महसूस करना और अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना आपके आत्म-सम्मान और आत्म छवि के लिए महत्वपूर्ण है। अपने शरीर के लिए सही काम करके एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखें।

कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश गोस्वामी, डॉक्टर एस. नयनम, डॉक्टर पीके वर्मा, डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह, श्री सुशमान, ईओ, कैसामेड एवं लायंस क्लब के अन्य सदस्य लोग उपस्थित थे साथ ही अक्षत सेवा सदन के सभी कर्मचारी गण ए अक्षत परिवार के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल थे।

The post धूम्रपान नहीं किया है… ब्लड कैंसर भी एक खतरनाक कैंसर है, क्योंकि ये तेजी से फैलता है appeared first on Live Cities.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *