नगर के बुद्धिजीवियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया बैठक।

मनीष कुमार / कटिहार

शहर के अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शहर के बुद्धिजीवियों के साथ परिचर्चा की गई। जिसमें बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने  बुद्धिजीवियों के साथ वार्तालाप किया एवं नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों की चर्चा बुद्धिजीवियों के साथ किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर लोगों से चर्चा करते हैं। साथ ही उन्होंने आगामी 23 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हो रहे देश के  गृह मंत्री अमित शाह का रैली में शामिल होने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया एवं आमंत्रण पत्र दिया

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने किया जबकि बैठक में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल,विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,विधायक निशा सिंह,कविता पासवान, कार्यक्रम के प्रभारी जिला मंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी,भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर अमरनाथ पाठक ने किया

इस बैठक में  चंद्र भूषण ठाकुर, प्रोफेसर श्याम नारायण पोद्दार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर सरकार, टन टन ठाकुर, छाया तिवारी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, डॉ० रंजना झा, डॉ आशुतोष झा, डॉ० आलोक कुमार, प्रोफेसर जगदीश चंद्र, प्रोफेसर श्याम नारायण पोद्दार, प्रोफेसर बी के ओझा, देवानंद शाह,अशोक कुमार चौधरी, रवि कुमार घोष, डॉ० अविनाश कुमार, डॉक्टर अर्पणा डे,  ध्रुव झा, अधिवक्ता रंजीत वर्मा, पवन कुमार साह, अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह, जिला अध्यक्ष शशिकांत सिंह, जीवन सिंह, संजीव झा, साकेत कुमार, रंजीत चौधरी, पप्पू चौबे समेत सैकड़ों शहर के गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *