नगर निकाय चुनाव के अंतिम दिन 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया

जैद/सवांदाता 

मनिहारी अनुमंडल परिसर में शनिवार को नगर निकाय चुनाव के नामांकन में  मुख्य पार्षद,उपमुख्य पार्षद तथा पार्षद पद के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने मनिहारी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह वीडीओ मनिहारी रणधीर कुमार के समक्ष दाखिल किया। इनमे 6 मुख्य पार्षद, 5 उप मुख्य पार्षद, 10 वार्ड पार्षद ने नामांकन किया, जिनमें मुख्य पार्षद पद के लिए अफाक ऐनुल,काजल कुमार मिश्रा, छोटी कुमारी, राज शेखर

रीना ओझा,कुंदन पासवान, उप मुख्य पार्षद पद के लिए हारुन रसीद, रेहाना प्रवीण, अनोज कुमार मंडल,राकेश कुमार राय ,गब्बर सिंह , वही वार्ड पार्षद के वार्ड 4 रविन्द्र कुमार यादव,वार्ड 7 से भारती देवी, वार्ड 8 से जितेन्द्र कुमार सिंह,वार्ड 10 स्मिता सिन्हा एंव बेबी तबस्सुम, वार्ड 11 से  मिठू कुमार पासवान,वार्ड 13 से वैशाली दुबे, वार्ड 14 से  बीबी मरजीना खातुन एवं जुलेखा खातुन और महिनाज खातुन ने अपना नामांकन दाखिल किया 

वही आपको बताते चलें कि  चुनाव निर्वाचन आयोग के द्वारा 10 सितंबर से 19 सितंबर नामांकन करने का तिथि निर्धारित किया गया था।वही आज नामांकन की  अंतिम तिथि थी।वही मौक़े पर मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष  नवल किशोर सिंह,आ एस पासवान आदि सहित सभी सुरक्षा बल तैनात थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *