नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निकाला तिरंगा जुलूस

 

मनिहारी/मो॰जैद 

मनिहारी:नमामि गंगे परियोजना और नेहरू युवा केंद्र के द्वारा निकाला गया भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस जुलूस को मनिहारी अनुमंडल परिसर से होते हुए पूरे मनिहारी क्षेत्र में इसे घुमाया गया।वही इस जुलूस को मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार, नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी बृजमोहन यादव के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, साथ ही मनिहारी प्रखंड राष्ट्र स्वयंसेवक मो॰ सनौवर मंसुरी एवं पूर्व राष्ट्र स्वयंसेवक चंद्र शेखर सिंह, बिक्रम कुमार,रवि कुमार,आतिश कुमार भी शामिल रहे।

वही इस मौके पर नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी बृजमोह ने कहा कि यह तिरंगा जुलूस आजादी के 75वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव  के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया गया।यह महोत्सव भारत की संप्रभुता, स्वाभिमान, गणतंत्र और स्वाधीनता को दिखाता है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भारत की एकता को सुदृढ़ करना और एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्थापित करना है।

वही प्रखंड स्वयंसेवक  सनौवर ने कहा कि तिरंगा हर भारतीयवासी का अभिमान है। यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र मे पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। वही इस तिरंगा जुलूस में अक्षय कुमार,अजय कुमार,तालिब,अनुज कुमार,जग्गा कुमार,बादल कुमार ,शिव कुमार ,शिवा मुर्मू,रईस, आतिश कुमार,राम मुर्मू ,शसि मुर्मू सहित आदि लोग शामिल रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *