नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी पूर्णिया पूर्व अंचल का किया शैक्षणिक भ्रमण

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

शनिवार को जिले में प्रशिक्षण ले रहे सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी पूर्णिया पूर्व अंचल कार्यालय में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे। जिसे पूर्णिया पूर्व राजस्व पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने बारीकी से सभी प्रशिक्षण ले रहे राजस्व कर्मचारियों को अंचल अभिलेखागार में भूमापी से संबंधित अभिलेख मोटेशन से संबंधित अभिलेख तथा अन्य अभिलेख की विस्तृत जानकारी दी गई तथा लगान निर्धारण से संबंधित भी अभिलेखों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रशिक्षण राजस्व कर्मचारियों को दी गई

वहीं राजस्व अधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि जिले में 95 राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति की गई है जिसका प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में दिया जा रहा है। आज उन सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे राजस्व कर्मचारी पूर्णिया पूर्व अंचल में पहुंचकर अपने कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा अभिलेख से संबंधित सभी तरह के दस्तावेज से संबंधित जानकारी दी गई

वहीं उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी प्रशिक्षु प्रखंड प्रमुख जियाउल हक व उप प्रमुख ललन सिन्हा से भी मुलाकात की तथा पूर्णिया पूर्व अंचल में काम कर रहे सभी कर्मी से मिलकर कार्यों से संबंधित जानकारी ली।वही प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने बताया कि  नये कर्मचारियों के चयन से अब अब सभी पंचायतों में राजस्व कर्मचारी आ जायेगा।जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *