नवरात्री में सस्ता हुआ LPG Cylinder – अब महज 587 रुपए अपने घर ले जाइए, जानें -कैसे ?


डेस्क : दिनों- दिन बढ़ रहे महंगाई से लोग काफी परेशान है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छूती जा रही है। लेकिन आपको अब राहत मिलने वाली है। दरअसल, घरेलू गैस सिलेंडर पर फिर से सब्सिडी लागू किया जाएगा। जिसके बाद 900 रूपये में जो गैस अभी मिल रही है। उसकी कीमत 587 रूपये हो जाएगी।

मालूम हो कि कोरोना वायरस के दौरान सरकार ने गैस पर दिए जाने वाला सब्सिडी हटा दी थी। इसे अब फिर से शुरू करने की योजना सरकार बना रही है। सूत्रों की माने तो अगले माह से गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके खाते में आने लगेंगे। सब्सिडी के शुरू होते ही देश के लाखों-करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि सब्सिडी की राशि 303 रूपये है।

वर्तमान में देश के कई राज्यों में सब्सिडी की व्यवस्था शुरू है। इसमें झारखंड, मध्यप्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में रसोई गैस पर मिलने वाला सब्सिडी की व्यवस्था शुरू है। वहीं अब देश के अन्य राज्यों में भी यह व्यवस्था शुरू करने की योजना है। इस पर अभी वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है। सरकार यदि मंजूरी दे देती है तो तो गैस डीलर 303 रूपये के सब्सिडी देगी। इसके बाद 900 रूपये में गैस लेने के बाद आपके खाते में वापस सब्सिडी के तौर पर 303 रूपये आ जाएंगे। ऐसे में आपको एक गैस की कीमत 587 रूपये ही लगेंगे।

इस गैस की कीमत काफी कम :

इस गैस की कीमत काफी कम : इसके अलावा आपके पास कंपोजिट गैस सिलेंडर को अपनाने का एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि सरकार ने पूरे देश में अब कंपोजिट सिलेंडर को मंजूरी दे दी है। कंपोजिट सिलेंडर सामान्य गैस सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का होता है। यह बिल्कुल पारदर्शी है। इसमें बाहर से ही पता लगाया जा सकता है कि गैस कितने खपत हुए हैं और कितने बच्चे हैं। कम अपोजिट गैस सिलेंडर हल्का और मजबूत सिलेंडर है। यह 10 और 5 किलोग्राम में उपलब्ध है। इस गैस को आप 634 रूपये में खरीद सकते हैं।

[rule_21]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *