नाजायज संबंध को बनाए रखने के लिए पत्नी को रास्ते का रोड़ा समझ मार डाला, महिला समेत तीन गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार 

बीती 20 सितंबर की सुबह कोंच थाना क्षेत्र के सिंदुआरी नहर के किनारे से अर्धजली महिला के शव बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार किया है। महिला की हत्या का कारण पति के अवैध संबंध के बीच रोड़ा बनना बताया जा रहा है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि संबंधित मामले में कोंच थाना के चौकीदार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी बीच औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र की रहने वाली मृतक की बहन जूली कुमारी और उसकी मां दौलती कुमारी ने शव की शिनाख्त की। उन लोगों ने बताया कि यह उनकी बेटी है और इसका नाम किरण है। किरण की ससुराल औरंगाबाद के बेला गांव में है। एसएसपी ने बताया कि इन दोनों महिलाओं से मिली जानकारी अहम जानकारी और तकनीकी जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर मृतका के पति भोला पासवान, अनिता देवी और रामकृष्ण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से किरण की सैंडिल भी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि भोला पासवान का अवैध संबंध अनिता देवी से बीते 5-6 वर्षों से चला आ रहा था। यही नहीं बीते एक वर्ष से अनिता का संबंध रामकृष्ण से भी चल रहा था। अनिता फिलहाल प्रीगनेंट है। इस अवैध संबंध को लेकर मृतका किरण देवी अक्सर विरोध करती थी। उसके विरोध से तंग आकर भोला पासवान, अनिता देवी व रामकृष्ण तीनों ने मिल कर किरण की हत्या का खाका तैयार किया। किरण को अनिता ने झांसे में लिया और कहा कि जिस जगह पर तुम्हारे पति से अक्सर मिलते हैं उस जगह को हम दिखाते हैं। आ जाओ। इस पर किरण अकेले ही कोंच थाना क्षेत्र के ददरेजी चली गई। वहां तीनों ने मिल कर किरण को कब्जे में ले लिया और रामकृष्ण ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद रात के अंधेरे में उसके शव को सिंदुआरी नहर के निकट फेंक दिया। साथ ही किरण की पहचान छिपाने के लिए कपड़े में आग लगा दी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *