नामांकन की आखरी दिन पूर्व विधायक की पत्नी ने मुख्य पार्षद का भरा पर्चा

IMG 20220919 WA0089 अजय प्रसाद/जोगबनी

अजय प्रसाद/जोगबनी

अररिया: नगर परिषद के 28 वार्ड का चुनाव में नामांकन का आखरी दिन सोमवार को समाचार लिखे जाने तक कुल 45 उम्मीदवारों ने पर्चा भड़ा। जिसमे पूर्व फारबिसगंज विधायक जाकिर अनवर बैराक की पत्नी फिरोजी खातून उर्फ लाडली के नामांकन के मौके पर फारबिसगंज प्रमुख एस पासवान, नप जोगबनी के पूर्व चेयरमैन भोला शंकर तिवारी, रघुनाथ शर्मा, सहित शहर के जानेमाने लोग शामिल हुए। श्रीमती लाडली खातून फारबिसगंज में नामांकन कर जोगबनी शहर का मुख्य मार्ग पर रोड सो किया। इस रोड सो में उनके समर्थकों द्वारा काफी लंबा काफिला ले कर जीत की नारे लगा रहे थे। लाडली खातून मुख्य पार्षद के चुनावी मैदान में इसके विपक्ष में स्वर्गीय भगवान यादव के भेगिन बहु रानी देवी मैदान में है

IMG 20220913 WA0001 अजय प्रसाद/जोगबनी

जो की पिछले चुनाव में वार्ड संख्या 10 से चुनाव लड़ी थी। रानी देवी भी जोगबनी की बेटी और बहु के रूप में है, उनके पति रोहित यादव समजसेवक एवं युवाओं दिलो की धड़कन माने जाते है। इस चुनावी मैदान में रानी देवी की मामी पूर्व भाजपा नरपतगंज विधायक देवनती यादव भी जीत दिलाने की दावा कर रही है। इसके आलावा अमौणा पंचायत के पूरे मुखिया प्रतिनिधि अजय सहनी की पत्नी लक्ष्मी देवी भी मैदान में है, अजय साहनी अपने प्रतिनिधि के कार्यरत के समय ये लोगो का काफी हमदर्दी और प्यार बटोरा है। लोगो की माने तो जोगबनी नगर में इनका भी जनाधार है। वोही भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भानु प्रकाश राय की पत्नी सरोज देवी भी सभी का समीकरण बिगाड़ कर जीत का दावा कर रहे है

IMG 20220913 WA0005 अजय प्रसाद/जोगबनी

जोगबनी के विशेषज्ञ की माने तो जोगबनी नगर में जिस समय भाजपा का को झंडा तक नही पकड़ने बाला था उस समय एक इकलौता कार्यकर्ता भानु प्रकाश राय भाजपा के हित के लिए काम किया है, जो की जोगबनी की जनता उस दिन को भूल नहीं पा रही है। इसके साथ ही निवर्तमान मुख्य पार्षद अनिता देवी भी मुख्य पार्षद के लिए अपना नामांकन किया। अब देखना ये है की जोगबनी नगर में किस उम्मीदवार को जनता समर्थन देती है फिलहाल अभी नामांकन के कटनी छटनी ओर चुनाव चिन्ह मिलना बाकी है।

See also  तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर

Leave a Comment